गौरी खान की फिल्म 'भक्षक' का टीज़र रिलीज, खोजी पत्रकार के रोल में नजर आई भूमि पेडनेकर

    गौरी खान की फिल्म 'भक्षक' का टीज़र रिलीज, खोजी पत्रकार के रोल में नजर आई भूमि पेडनेकर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर फिल्म  'भक्षक' का आज ऑफिशियल टीज़र रिलीज हो गया. फिल्म निर्माता गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है. भक्षक एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है. टीजर में भूमि पेडनेकर का शानदार रोल देखने को मिल रहा है. इसमें भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार का रोल कर रही हैं. यह फिल्म 9 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. 

    गौरी खान ने टीजर शेयर कर लिखा पोस्ट 

    गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सभी बाधाओं के बावजूद सच्चाई को उजागर करने के मिशन पर निकलीं एक निडर पत्रकार. सच्ची घटनाओं से प्रेरित भक्षक, 9 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी." पुलकित द्वारा निर्देशित भक्षक में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर अहम भूमिका में हैं.

    सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म 
     
    फिल्म भक्षक शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है. इस फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं. गौरी खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म में अहम किरदार में भूमि के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर  नजर आएंगे.फिल्म भक्षक में एक महिला की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं. जो  महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की हकीकत को दिखाना चाहती है. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news