बिक गया सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट! अदा शर्मा ने इसे खरीदा, जल्द शिफ्ट हो सकती है एक्ट्रेस

    बिक गया सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट! अदा शर्मा ने इसे खरीदा, जल्द शिफ्ट हो सकती है एक्ट्रेस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे. मगर, आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है. एक्टर का निधन जून 2022 में हुआ था. अचानक अपने चहेते स्टार को खोने से लोगों को इस बात का गहरा सदमा लगा था. उनसे जुड़ी हर एक चीज आज भी चर्चा में है. ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत का वह घर जिसमें वह रहा करते थे और जिस घर में उन्होंने आत्महत्या की थी वह घर भी काफी चर्चा में रहा. उनके चले जाने के बाद वह घर खाली हो गया. उसे घर को सेल पर रखा गया था. वही काफी लंबे समय बाद अब उसे घर को खरीद लिया गया है और यह किसी और ने नहीं बल्कि ‘द केरला स्टोरी’ की लीड एक्ट्रेस अदा ने खरीदा है. 

    जल्द ही होंगी शिफ्ट 

    सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा का यह फ्लैट काफी दिनों से बंद पड़ा था. अब इसका ओनर मिल गया है. उनके निधन के बाद कोई भी किराएदार इस फ्लैट को लेने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जान दी थी. ऐसे में अदा ने पहल करते हुए एक्टर के इस घर को खरीद लिया है. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो वह जल्दी से फ्लैट में शिफ्ट होने वाली है.

    अदा ने मीडिया से कही ये बात 

    यह बात जब बाहर निकल कर आई और उसके बाद मीडिया द्वारा अदा से जब सुशांत के फ्लैट खरीदे जाने के बारे में पूछा. तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि वे जब इसे फाइनलाइज करेंगे सबसे पहले वह मीडिया को इस बारे में खबर करेंगे. यानी अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से सुशांत के फ्लैट को खरीदने की पुष्टि नहीं की गई है.

    इस न्यू सीरीज में नजर आएंगी अदा

    अदा की वर्क फ्रेंड की बात करें तो आपने इन्हें हाल में ‘द केरला स्टोरी’ में काम करते देखा गया था. जिसमें एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया यहां से उनकी परिचय और भी बढ़ गई वहीं अब अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही न्यू सीरीज कमांडो में नजर आएंगी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news