शूटिंग के दौरान साउथ ऐक्ट्रिस सामंथा हुई घायल, लोगों के साथ शेयर की तस्वीर

    शूटिंग के दौरान साउथ ऐक्ट्रिस सामंथा हुई घायल, लोगों के साथ शेयर की तस्वीर

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK) :  साउथ की सूपस्टार सामंथा रुथ प्रभु को कौन नहीं जानता, हर कोई उनकी ऐक्टिंग और खूबसूरती का दीवाना है. पैन इंडिया लेवल पर एक्ट्रेस का नाम है. उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. साउथ स्टार सामंथा अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने हर किरदार को बखूबी निभाती है, हर किरदार को निभाने में एक्ट्रेस अपनी जान डाल देती हैं और उनकी यही अदा लोगों को काफी पसंद आती है. बता दें सामंथा इन दिनों एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन की शूटिंग कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस सेट पर एक एक्शन सीन के दौरान घायल हो गई. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस़्ट शेयर करके दी है. उन्होंने एक पिक्चर शेयर की है जिसमे उनके हाथ पर चोट लगा हुआ है

    स्टोरी पर शेयर कर दी जानकारी

    सामंथा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती है वह आए दिन अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमे उनके हाथों का चोट साफ-साफ नजर आ रहा है. उनके हाथों में कट भी लगा दिखाई दे रहा है, इस पिक्चर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पर्क ऑफ एक्शन'. अब इसे देख कर सामंथा के फैंस काफी परेशान है, और सभी उनसे उनका हाल पूछ रहे है.

    सामंथा का लीड रोल

    सिटाडेल सीरीज के ऑरिजनल निर्माता रुसो ब्रदर्स हैं, जिसमें एक्टर रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा और स्टेनली टुस्सी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए इस सीरीज से फर्स्ट लुक भी शेयर किया है. वहीं अगर बात इसके हिंदी अडैप्टेशन की करें तो उसे राज और डीके बना रहे हैं. इस सीरीज में सामंथा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी दिखेंगे. ये एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है तो इसमें सामंथा और वरुन दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news