नए साल में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे कुछ स्टार्र किड्स, जानिए कौन-कौन करेगा अपना बॉलीवुड डेब्यू 

    नए साल में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे कुछ स्टार्र किड्स, जानिए कौन-कौन करेगा अपना बॉलीवुड डेब्यू 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अगर आप बड़े पर्दे पर वही कुछ स्टार्स को देख देख कर थक चुके हैं और चाहते हैं कि बॉलीवुड फिल्म में कुछ नए अभिनेता दिखें, तो आपके लिए खुश खबरी है. इस साल बड़े पर्दे पर कई भारी बजट वाली फिल्में रिलीज होंगी. इन फिल्मों में आपको नया चेहरा दिखेगा. यह चेहरा होगा बॉलीवुड स्टार के बेटे-बेटियों का. कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चे नए साल में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. नया साल बॉलीवुड के स्टार किड्स के लिए भी काफी अच्छा माना जा रहा है. मनोरंजन की दृष्टि से यह साल काफी रोमांचक होगा. कुछ स्टार किड्स ने फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं कुछ ने फिलहाल फिल्म साइन की हैं. अब देखना दिलचप्स  होगा की ये स्टार की किड्स दर्शक के उम्मीदों पर कितना खड़ा उतरते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन से स्टार किड्स, कब और किस मूवी से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं.

    अगस्त्य नंदा 

    सबसे पहले नंबर पर आते हैं महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा. यह निर्देशक जोया अख्तर के फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगे. इसके अलावा अगस्त श्रीराम राघवन की अनटाइटल्ड फिल्म में फौजी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे.

    सुहाना खान

    सुहाना खान को पहचान की जरूरत नहीं है इन दिनों सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. लेकिन बता दें कि सुहाना खान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी है जो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. सुहाना जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे. बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

    जुनैद खान

    जुनैद खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे हैं. जुनैद खान अपना बॉलीवुड डेब्यू  फिल्म महाराजा से करेंगे. बता दें कि फिल्म महाराजा की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो इस साल रिलीज होगी.

    शनाया कपूर

    शनाया कपूर बॉलीवुड स्टार संजय कपूर की बेटी हैं. शनाया करण जौहर की फिल्म बेधड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगी.

    खुशी कपूर

    स्टार किड खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं. जानवी कपूर इनकी बड़ी बहन हैं. खुशी कपूर भी सुहाना खान के साथ जोया की फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी. 

    बॉलीवुड के साथ साथ दर्शक भी इन सितारों का अभिनय देखने का इंतजार कर रहे हैं. अपने डेब्यू के बाद कौन सा सितारा सबसे ज्यादा चमकता है यह तो समय ही बताएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news