स्त्री 2 की सफलता के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हिट हुई श्रद्धा कपूर, फ़ॉलोअर्स के मामले में दीपिका आलिया को भी छोड़ा पीछे

    Shradha Kapoor Become The 3rd Most Followed Celebrity On Instagram: स्त्री 2 के हिट होते ही इंस्टाग्राम पर भी श्रद्धा कपूर का जलवा देखने को मिल रहा है. जहां श्रद्धा कपूर ने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

    स्त्री 2 की सफलता के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हिट हुई श्रद्धा कपूर, फ़ॉलोअर्स के मामले में दीपिका आलिया को भी छोड़ा पीछे

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव,पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 इन दिनों सिनेमा घरों में धमाल मचा रही है. 14 अगस्त को रिलीज हुई है फिल्म अब तक पूरी दुनिया में 300 से ज्यादा करोड़ की कमाई कर कर चुकी है वही अब भी सफलतापूर्व दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही है.स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग दर्शको काफी पसंद आ रही है.

    14 साल से अपने कैरियर में हिट रही हैं श्रद्धा कपूर

    आपको बताएं कि श्रद्धा कपूर अब तक कई हिट फिल्म में काम कर चुकी हैं.2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से हिट हुई श्रद्धा कपूर अब तक अपने करियर में सफलतापूर्व में आगे बढ़ रही हैं. वही श्रद्धा कपूर अब दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा और ना जाने कई हिट बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कई मामालों में पीछे छोड़ रही हैं.

    फिल्म से लेकर सोशल मीडिया पर कायम है श्रद्धा कपूर का जलवा

    इन दिनों हर तरफ श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का जलवा देखने को मिल रहा है.स्त्री 2 ने दर्शकों के बीच हंगामा मचा रखा है.सभी लोग थिएटर्स की ओर खिंचे चले जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.स्त्री 2 की कामयाबी के साथ ही श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काफी ज्यादा बढ़ गए हैं.इस मामले में अब आलिया भट्ट,दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ चुकी हैं.अब श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं.वही 91.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पहले नंबर पर बनी हुई है.जिस तरीके से श्रद्धा कपूर के तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं उसे देखकर लगता है कि जल्दी ही वह प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ देंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news