Sanam Teri Kasam 2: आठ साल के बाद पर्दे पर फिर लौटेगी 'इंदर' और 'सुरु' की लव स्टोरी, मेकर्स ने किया अनाउंसमेंट

    Sanam Teri Kasam 2: आठ साल के बाद पर्दे पर फिर लौटेगी 'इंदर' और 'सुरु' की लव स्टोरी, मेकर्स ने किया अनाउंसमेंट

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK): हिंदी सिनेमा की रोमांटिक फिल्मों में एक सनम तेरी कसम फिल्म शामिल हैं. जो 2016 में सिनेमाघर में रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस और काफी प्यार भी मिला था. वहीं मेकर्स की ओर से फिल्म सनम तेरी कसम से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया गया है. दरअसल स्त्री 2 के बाद इन दिनों सिक्वल फिल्मों को बढावा मिलना शुरु हो गया है. इस आधार पर 2016 की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम  दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की ओर से सनम तेरी कसम की सीक्वल अनाउंसमेंट किया गया है. इस फिल्में लीड एक्टर के रोल में हर्ष वर्धन राणे ही होंगे. जिससे फैंस और ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

    सीक्वल के अनाउंसमेंट के बाद सिनेमाघरों में होगा पाठ 1 रि-रिलीज 
    वहीं फिल्म के सीक्वल के अनाउंसमेंट के बाद फिल्म का पहला पाठ अक्टूबर को सिनेमाघर में फिर से रिलीज किया जाएगा. हालांकि फिल्म के पार्ट 2 के अनाउंसमेंट के बाद अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि सेकंड पार्ट के लिए लीड एक्ट्रेस कौन होगी. दरअसल फिल्म के पार्ट 1 में मारा हकीम लीड रोल में दिखी थी, वह एक पाकिस्तानी एक्टर्स है. लेकिन पार्ट 2  के लीड रोल में मारा हकीम की कोई चांस नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news