शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर रिव्यू आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर रिव्यू आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. रिलीज से पहले लोग इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. अब तक इस फिल्म के गाने रिलीज किए गए है. जिसमें शाहरुख खान के दमदार लुक को देख अब लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. इसलिए इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने रिलीज से पहले ही फिल्म का ट्रेलर देख लिया है जिसके बाद वह सभी लोग इस ट्रेलर को लेकर काफी तारीफ कर रहे हैं.

    करण जोहर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

    इस फिल्म के ट्रेलर के इंतजार के बीच जिन सेलिब्रिटीज ने इसे पहले देख लिया है वो अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते दिख रहे है. सभी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. हाल ही में करण जौहर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मैं सेंचुरी का ट्रेलर देख लिया हूं’ जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगा लिया है कि ‘जवान’ की ट्रेलर बात कर रहे हैं. ऐसे में अब लोगों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है. इससे यह साफ है की फिल्म का ट्रेलर अब जल्द ही रिलीज होगा.

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    वही रिपोर्ट की माने तो रानी मुखर्जी सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने ट्रेलर देख ली है. बता दे कि सोमवार की रात आरसीइ के ऑफिस में इस ट्रेलर को दिखाया गया था जहां कुछ चुनिंदा लोग मौजूद थे. अब लोगों के साथ-साथ सेलेब्स में भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिख रही है. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news