Pariniti chopra wedding: सात फेरे लेने उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव, शाही रीति-रिवाज से होगी शादी

    Pariniti chopra wedding: सात फेरे लेने उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव, शाही रीति-रिवाज से होगी शादी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अभी कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से हुई थी. वहीं अब 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा परिणीति को अपनी दुल्हनिया बनाकर अपने घर ले जाएंगे. आपको बताएं कि ये आलीशान शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में होने वाली है. इस शादी को यादगार बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी गई है.

    सात फेरे लेगें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    परिणिति की प्री वेडिंग प्रोग्राम से लेकर फेरों तक की डेट्स फाइनल हो चुके हैं. 2 दिन बाद यानी 24 सितंबर के दिन ही ये दोनों शादी के बंधन में बंधकर सातों जन्म के लिए एक हो जाएंगे. शादी भले 24 सितंबर को होगी, लेकिन उसके एक दिन पहले से ही सभी शादी की रस्मे शुरू हो जाएंगी. ये सभी फंक्शन उदयपुर के द लीला पैलेस में  होगा. वहीं शादी का थीम 90 के दशक की होगी और सभी रेट्रो लुक में दिखाई देंगे.

    जानिए सेहरा बंदी की थीम क्या है 

    वहीं राघव की सेहरा बंदी की थीम थ्रेड्स ऑफ़ ब्लेसिंग्स है. ये ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 के बजे होगी. वहीं बारात दोपहर 2 बजे रवाना हो जायेगी. बारात पहुंचते ही द लीला पैलेस में शादी की रस्में शुरु हो जायेगी. दोपहर 3 के साढ़ें तीन बजे जयमाल का रस्म होगा. फिर 4 बजे से फेरे होंगे और शाम साढ़ें 6 बजे तक विदाई हो जाएगी.

    लंबे समय से एक दूसरे को कर चुके है डेट

    आपको बता दे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के प्यार में लंबे समय से हैं. लेकिन इसकी खबरें उन्होंने किसी को नहीं होने दी, अचानक से एक दिन वो लोग मीडिया के सामने दिख गए, इसके बाद उनके बीच रिश्ते की बात को लेकर हंगामा मच गया था. वीं इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपनी इंगेजमेंट कर ली और लोगों का मुंह बंद हो गया, और अब सात फेर भी लेने जा रहे है.



    Related News