पलक तिवारी ने बताई अपने टीन ऐज की कहानी, कहा- मैं बदसूरत दिखूं इसलिए मां ने कटवा दिए थे मेरे बाल

    पलक तिवारी ने बताई अपने टीन ऐज की कहानी, कहा- मैं बदसूरत दिखूं इसलिए मां ने कटवा दिए थे मेरे बाल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स में शामिल है. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट सीरियल्स में काम किया है. उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं वही उनकी एक्टिंग से ज्यादा श्वेता तिवारी की मेंटेन लुक से लोग काफी इंस्पायर होते है. दो बच्चों की मां होने के बावजूद श्वेता किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं लगती. वहीं अब श्वेता के साथ उनकी बेटी पलक तिवारी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर है. पलक ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है उन्होंने हिट सॉन्ग एल्बम से शुरुआत की और अब वह सलमान खान के लेटेस्ट फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आ चुकी है. अपने सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उन्हें किसी ना किसी इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग बातों को शेयर करते देखा गया है. इसी बीच पलक ने एक और अनोखा खुलासा किया है जिसमें उन्हें बताया कि और किसी को डेट ना कर सके उसके लिए उनकी मां क्या कुछ करती थी.

    15 साल की उम्र में हुआ करता था बॉयफ्रेंड

    पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी मां ने उनके टीनेजर्स  खराब कर दिए हैं उनकी सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि वह झूठ बहुत बोलती थी और लोग आसानी से उन्हें पकड़ लेते थे. पलक ने बताया कि मेरी मां कहती थी कि तुम झूठ क्यों बोलती हो जब 2 घंटे में भी पकड़ी जाती हो. इसके बाद पलक ने बताया कि वह जब 15 और 16 साल की थी तब उनका एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था जिसके साथ वह मॉल भी जाती थी. मगर मां को यह बात पता चल गई . फिर उन्होंने जो किया वो काफी दिलचप्स है.

    माँ ने बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा

    पलक में इसके बारे में बताते हुए कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉल जाना चाहती थी. तभी उन्होंने अपनी मांग को कहा कि वह नीचे लुका-छुपी खेलने जा रही है. उस समय उनकी मां घर पर नहीं थी. इसपर पलक ने कहा कि मुझे लगा था की उन्हें पता नहीं चलेगा.यह सोचकर मैं मॉल चली गई और उन्हें पता भी चल गया. फिर वो  बहुत गुस्सा हो गई. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें गांव भेज दूंगी, तुम्हारे बाल भी कटवा दूंगी, मुझे याद है जब मैं छोटी थी तो उन्होंने मेरे बाल कटवा दिए थे ताकि मैं बदसूरत दिखूं और किसी को भी डेट ना कर सकूं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news