टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पाकिस्तान के लोगों का यह कहना है कि उन्हें भारत की फिल्म या फिर खासकर की उनके देशभक्ति फिल्में में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है.लेकिन यहां सच्चाई तो कुछ और ही है, आदित्य घर की फिल्म धुरंधर जब नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हुई तो इसका सबसे ज्यादा क्रेज पाकिस्तान में देखने को मिला और सबसे बड़ी बात यह रही की शुक्रवार को धुरंधर नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हुई वैसे ही नेटफ्लिक्स पुरी की पूरी क्रश हो गई.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में कई लोग रात 12 बजे का इंतजार कर रहे थे ताकि फिल्म रिलीज होते ही तुरंत उसे देखा जा सके. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने दावा किया कि फिल्म रिलीज होते ही वहां नेटफ्लिक्स का सर्वर तक क्रैश हो गया. उनका कहना था कि बड़ी संख्या में लोग एक साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, जिसकी वजह से सर्वर पर दबाव बढ़ गया और कुछ समय के लिए स्ट्रीमिंग रुक गई. वीडियो में उन्होंने कहा कि लोग ये देखने के लिए बेताब थे कि फिल्म में आखिर दिखाया क्या गया है. उन्होंने ये भी माना कि फिल्म में दिखाई गई घटनाएं सच हैं या झूठ, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लोग रणवीर सिंह के किरदार और फिल्म की कहानी को लेकर काफी उत्सुक थे. खासकर कराची के ल्यारी इलाके से जुड़े घटनाक्रम को लेकर वहां चर्चा तेज हो गई.
उधर, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर मजे लिए. कई लोगों ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और इंटरनेट स्पीड को लेकर तंज कसे. किसी ने पूछा कि वहां नेटफ्लिक्स चल भी रहा है या नहीं, तो किसी ने मजाक में कहा कि पाकिस्तान में टीवी होना ही बड़ी बात है. हालांकि ट्रोलिंग के बीच एक बात साफ नजर आई कि फिल्म को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त दिलचस्पी बनी हुई है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर “धुरंधर” लगातार ट्रेंड करता रहा.
दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म में ओमार का किरदार निभाने वाले एक्टर आदित्य उप्पल ने भी इस वायरल वीडियो को लाइक किया, जिसके बाद ये चर्चा और तेज हो गई. अब पाकिस्तान में फिल्म को लेकर दिखे इस क्रेज के बाद भारत में भी लोग इसके दूसरे पार्ट को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म भारत में ओटीटी पर कब रिलीज होगी. जानकारी के मुताबिक.

