Maharani 3:खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, फिर महारानी 3 के साथ लौटी हुमा कुरैशी, पढ़ें कैसी है सीजन 3 की कहानी    

    Maharani 3:खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, फिर महारानी 3 के साथ लौटी हुमा कुरैशी, पढ़ें कैसी है सीजन 3 की कहानी    

     टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर महारानी के तीसरे सीजन में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ लौट आई है. महारानी के तीसरे सीजन में हुमा कुरैशी ने रानी भारती के किरदार में संघर्ष करती हुई नजर आयेंगी. हुमा ने अपने आप रानी भारती के किरदार में बहुत ही अच्छी तरीके से ढ़ाल लिया है.महारानी सीजन 2 में रानी भारती के पति भीमा भारती की मौत तक की कहानी दिखाई गई थी, वहीं इसके मौत का इल्जाम रानी भारती पर लगा था.वहीं इसके तीसरे सीजन में इसके आगे की कहानी को दिखाया जायेगा.  

    सीजन 1 और 2 को भी लोगों ने किया था पसंद

      आपको बताये कि इससे पहले आये दोनों सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था, क्योंकि इस बेवसीरीज में बिहार की राजनीतिक कहानी को बहुत ही अच्छे तरीके से फिल्माया गया था,वहीं रानी भारती के किरदार में हुमा कुरैशी की दमदार और देशी अंदाज पर लोग फिदा हो गये थे,किस तरह एक अनपढ़ गांव की महिला जो घर के कामकाज के आलावा कुछ भी नहीं जानती और उसे अचानक बिहार के सबसे बड़े प्रतिष्ठित पद पर बैठा दिया जाता है,जिसमे पहले तो वो इन चीजों को पसंद नहीं करती है, लेकिन जैसे ही उसे अपने पति भीमा भारती और उसके नेताओं की काली करतूत समझ आती है, रानी भारती धीरे-धीरे राजनीति में दिलचस्पी लेने लगती है, और फिर बिहार में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का फैसला लेती है   

    पढ़ें सीजन 3 में रानी भारती कैसे करेंगी अपनी बंगुनाही साबित

      वहीं रानी भारती के इस फैसले के खिलाफ उसके पति भीमा भारती रास्ते में आने की कोशिश करते है लेकिन रानी भारती अपने लक्ष्य से नहीं हटती है, और फिर अपने पति के खिलाफ जाकर उसे ही जेल भेज देती है, इस कहानी को लोगों का बहुत  प्यार मिला था, वहीं अब तीसरे सीजन के लिए लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे, लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है.सीजन 3 में आप राना भारती को जेल में देखेंगे. जहां रानी भारती जेल में सजा काट रही दुसरी महिलाओं की मदद करती हुई नजर आयेंगी और जेल में पढ़ाई लिखाई देखी जायेंगी. 

     इस सीजन में बिहार की राजनीति को और बेहतर तरीके से फिल्माया गया है 

     वहीं बाहर नवीन मुख्यमंत्री बनकर पूरे बिहार पर राज कर रहा है, और उनकी पार्टी के लोग अपनी काली करतूत से बिहार को शर्मशार और लूट रहे हैं, वहीं नवीन के ही कुछ नेता उसको धोखा देने के फिराक में है, सीजन 3 में आपको पता चलेगा कि रानी भारती कैसे अपने को बेगुनाह साबित करेगी और कैसे जेल से बाहर आयेगी, क्या नवीन अपनी सरकार बचा पायेंगे.यदि आपने महारानी के पहले और दुसरे सीजन को देखा है, तो तीसरे सीजन को देखकर आपको बहुत मजा आनेवाला है, क्योंकि महारानी के सीजन 3 में आपको बिहार के राजनीतिक खेल का अलग की लेवल देखने को मिलेगा, वहीं इस सीजन में अच्छे गाने भी सुनने को मिलेगा.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news