जानें क्यों पुराने नामों का दिवाना हुआ अंबानी परिवार, नीता की पोती का रखा गया है ये यूनिक नाम

    जानें क्यों पुराने नामों का दिवाना हुआ अंबानी परिवार, नीता की पोती का रखा गया है ये यूनिक नाम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक तरफ जहां 90 की दशक के बाद लोग मॉडर्न नाम के दीवाने थे. तो वहीं अब साल 2023 के आते-आते लोग फिर से पुराने फैशन की तरफ लौट रहे हैं. चाहे वो कपड़ों का सेंस हो, या फिर नाम का. आजकल लोग अपने बच्चों का नाम पुराने वेद, ग्रंथों और हिन्दु देवी-देवताओं के नाम पर रख रहे हैं. साथ ही पुराने ऋषि मुनियों के नाम पर भी यह नाम रखे जा रहे हैं.

    अंबानी खानदान के बच्चों के यूनिक नामों को जानें

    आम लोगों के साथ-साथ दुनिया के अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी का परिवार भी इन्ही पुराने नामों का दिवाना है. मुकेश अंबानी के पोता-पोती और नाती-नातीनों के नाम भी बहुत ही यूनिक रखे गये है. आज हम आपको अंबानी परिवार के सभी बच्चों का नाम बतायेंगे.

    जानें क्यों पुराने नामों का दिवाना हुआ अंबानी परिवार

    आपको बताएं कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी कुछ दिनों पहले ही एक बेटी के माता-पिता बने हैं. उनका एक बड़ा बेटा भी पहले से है. जिसका नाम पृथ्वी है.वहीं उनकी पोती का नाम वेदा रखा गया है. अगर बात करें नीता और मुकेश की बेटी ईशा की तो उनके जुड़वा बच्चे हुए थे. उनकी बेटी का नाम आदिया पिरामल रखा गया है. तो वहीं उनके बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news