बला की खूबसूरत संचिता बसु के बारे में जानिए अनकही कहानी, सोशल मीडिया पर सनसनी की तरह छा गई हैं 

    बला की खूबसूरत संचिता बसु के बारे में जानिए अनकही कहानी, सोशल मीडिया पर सनसनी की तरह छा गई हैं 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब पर एक नाम इतना तेजी से आगे बढ़ा है कि आज वह नाम लोगों की जुबां पर है. इतने फॉलोअर्स हैं और हर दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है. युवा वर्ग में वह क्रेजी बनी हुई है लोग उनके रिल्स, वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. जी हां, मैं बात कर रहा हूं बिहार की बेटी संचिता बसु के बारे में. अब तो वह फिल्म में भी उतर चुकी हैं.

    कौन है संचिता

    बिहार के भागलपुर की रहने वाली संचिता बसु का पूरा नाम संचिता बसु यादव है. उनके पिता का नाम सुरेंद्र यादव और माता का नाम बीना राय है. संचिता का जन्म 24 मार्च 2003 में हुआ है. वह भागलपुर माउंट कार्मेल स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की हैं. सोशल मीडिया पर आज उनके चर्चे हो रहे हैं. 2019 में टिक टॉक के माध्यम से अपने छोटे-छोटे वीडियो लगाने वाली संचिता को शुरू में उतने लाइक्स नहीं मिलते थे.

    साउथ फिल्म से शुरु किया करियर 

    संचिता ने साउथ की फिल्म से अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया है.फर्स्ट डे फर्स्ट शो नामक फिल्म में उन्होंने हीरोइन की भूमिका निभाई है.सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि की वजह से संचिता बसु को इस फिल्म का ऑफर मिला. आने वाले समय में कई अन्य फिल्मों में उन्हें काम के ऑफर मिले हैं. भागलपुर की बेटी सरिता बसु हर दिन अपना वीडियो इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक पर डालती हैं. बिहार के लोगों का कहना है कि संचिता ने इस प्रांत का नाम रोशन किया है और जल्द ही वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी दस्तक देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news