‘बेतुके गानों पर लोगों को नाचता देख आती है हंसी’, हनी सिंह ने अपने ही सुपरहिट गानों का उड़ा दिया मजाक

    ‘बेतुके गानों पर लोगों को नाचता देख आती है हंसी’, हनी सिंह ने अपने ही सुपरहिट गानों का उड़ा दिया मजाक

    टीएनपी डेस्क: ‘यो यो हनी सिंह’ आज किसी के पहचान के मोहताज नहीं है. उनकी पहचान आज उनके सुपरहिट गाने हैं जो फैंस के दिलों में बसे हैं. हनी सिंह ने बॉलीवुड को कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए हैं, जिस पर फैंस आज भी सुनते हैं और उन पर डांस करना पसंद करते हैं. भले ही कुछ सालों के लिए हनी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे, लेकिन उनके गाने हर पार्टी में जान डालने का काम करते थे, जिससे वे हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करते रहे. लेकिन अब तक आपने दूसरे सिंगर्स या हेटर्स को ही किसी सिंगर के गाने का मजाक उड़ाते देखा होगा. शायद हनी सिंह ही पहले ऐसे सिंगर और रैपर होंगे जिन्होंने अपने ही इंटरव्यू में अपने ही सुपर डूपर हिट गानों का मजाक उड़ाया है. हाल ही में हनी सिंह ने अपना एक एल्बम ‘ग्लोरी’ रिलीज किया है. जिसके प्रोमोशन के लिए हनी सिंह कई इंटरव्यू दे रहे हैं. इन्हीं इंटरव्यू में से एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने उन गानों को बेतुका और बकवास बताया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया है.

    गानों में नहीं दिखता कोई तुक- हनी सिंह

    एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने फेमस गाने ‘ब्लू है पानी पानी’, ‘लूंगी डांस’ और ‘ब्राउन रंग’ को बकवास बताया है. हनी सिंह का कहना है कि, मुझे समझ नहीं आता कि ये गाने सुपरहिट कैसे हुए और लोगों को ये गाने इतने क्यों पसंद आए. मुझे तो इन गानों में कोई तुक नहीं दिखता बल्कि मुझे तो इन्हें सुन कर ही हंसी आती है. यारियां मूवी का ‘ब्लू है पानी पानी’ सॉन्ग जो फैंस के बीच काफी पॉप्युलर रहा. इस के बारे में हनी सिंह ने कहा कि, ये कोई गाना है? ये गाना उनकी करियर में अब तक का सबसे बकवास गाना है. इस गाने को मैंने मात्र 2 घंटे में म्यूजिक और रिकॉर्डिंग के साथ तैयार कर दिया था. मुझे इस गाने में कोई सिर-पैर नहीं दिखता न ही इसका कोई मतलब है.

    मुझे तो इन गानों पर परफॉर्म करने में आती है हंसी- हनी सिंह 

    आगे उन्होंने कहा कि, उनके सारे गाने बिना मतलब के हैं. सारे के सारे बेतुके बिना सिर-पैर के हैं. समझ नहीं आता सारे लोग इसे कैसे सुन रहे हैं और नाच रहे हैं. आखिर ये कोई गाना है पार्टी ऑल नाइट, लुंगी डांस, ब्लू आईज, ब्राउन रंग. समझ नहीं आता ये किस तरह के गाने मैंने बनाए हैं और लोगों ने मुझे सिर पर भी बैठा रखा है. आज जब स्टेज पर इन गानों को परफॉर्म करना पड़ता है तो मैं सोचता हूं की लोग आज भी पागल हैं, जो इन गानों पर नाच रहे हैं. मुझे तो इन गानों पर परफॉर्म करने में हंसी आ जाती है. लेकिन कमाल की बात ये है की आज भी इन गानों का मुझे रेवेन्यू मिलता है. इन गानों का म्यूजिक अच्छा है लेकिन इनमें लीरिक्स बेतुके हैं.

    नंबर #1 पर ट्रेंड हो रहा है एल्बम ‘ग्लोरी’

    बता दें कि, अपनी खराब सेहत के चलते हनी सिंह ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. लेकिन साल 2023 में हनी सिंह ने अपने धमाकेदार गाने कलास्टार के साथ इंडस्ट्री में कमबैक किया. अब इन दिनों वे अपने करियर के चौथे एल्बम ‘ग्लोरी’ को लेकर चर्चे में हैं. हाल ही में ये एल्बम T-series ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. हनी सिंह के इस नए एल्बम को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एल्बम गाना मिलियनेयर यूट्यूब पर रिलीज होते ही नंबर #1 पर ट्रेंड हो गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news