Happy Birthday Tina: अपने 50 वें जन्मदिन पर ट्विंकल खन्ना ने की स्कूबा डाइविंग, पानी के अंदर पति अक्षय को किया KISS, देखिए वीडियो

    Happy Birthday Tina: अपने 50 वें जन्मदिन पर ट्विंकल खन्ना ने की स्कूबा डाइविंग, पानी के अंदर पति अक्षय को किया KISS, देखिए वीडियो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  बॉलीवुड ऐक्ट्रिस ट्विंकल खन्ना आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर ट्विंकल अपने पति अक्षय के साथ समुद्र तट पर छुट्टियों का आनंद ले रही हैं. ट्विंकल के 50वां जन्मदिन पर कपल स्कूबा डाइविंग करते नजर आ रहे हैं. ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. 

    इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट 

    इंस्टाग्राम पर ट्विंकल ने समुद्र के अंदर पानी का वीडियो शेयर किया है.जिसमें कपल एक दूसरे को किस करते भी नजर आ रहे हैं. एक नोट में ट्विंकल ने लिखा, “अपने 50वें जन्मदिन पर, जब मैं अपने आस-पास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं. लोग ग्रेट फिलॉस्फर का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी को फॉलो करती हूं, जहां, चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है, 'बस तैरते रहो, रोमांच कभी खत्म न हो.'

    पति अक्षय ने भी शेयर किया वीडियो पोस्ट 

    वहीं उनके जन्म दिन पर उनके फैंस और चाहनेवाले उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं. उनके जन्मदिन पर पति अक्षय ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने दिखाया है कि 22 साल पहले उन्‍होंने क्‍या सोचकर ट्विंकल खन्‍ना से शादी की थी और आख‍िरकार उन्‍हें क्‍या मिला है. अक्षय कुमार ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरा हल्क लंबे समय तक जीवित रहे!! अपने ह्यूमर से हमारे जीवन में इतने साल जोड़ने के लिए शुक्रिया। ईश्वर तुम्‍हारी जिंदगी में और भी बहुत साल जोड़े। जन्मदिन मुबारक हो, टीना।' 

    साल 2001 में हुई थी अक्षय-ट्विंकल की शादी

    बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्‍ना की शादी साल 2001 में हुई थी.  ट्विंकल और अक्षय की दो बच्चे हैं . बेटे का नाम  आरव है और बेटी का नाम नितारा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news