हैप्पी बर्थडे सलमान : 57 साल के कुंवारे टाइगर के साथ काम करने के लिए मरती हैं अभिनेत्रियां

    हैप्पी बर्थडे सलमान : 57 साल के कुंवारे टाइगर के साथ काम करने के लिए मरती हैं अभिनेत्रियां

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): किसी की जान, किसी का भाईजान, अपना है सलमान, हां जी हां सलमान खान की शख्सियत ऐसी है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं. कम से कम शाहरुख खान और आमिर खान की तुलना में सलमान खान को लोग ज्यादा प्यार करते हैं. सलमान खान आज 57 साल के हो गए हैं बावजूद इसके वे हिट एंड फिट बॉलीवुड स्टार हैं.

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सलमान खान को मिला शोहरत 

    सलमान खान का फिल्मी सफर 30 साल से अधिक का है. सलमान खान ने उन अभिनेत्रियों के साथ काम किया जो आज दिख भी नहीं रही हैं. उनकी फिल्मों का बाजार कल भी था आज भी है और संभवत आगे भी रहेगा. फिल्मी स्टोरी राइटर सलीम खान के सुपुत्र सलमान खान बहुत ही संवेदनशील इंसान रहे हैं. उन्होंने कई तरह के रोल किए हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सलमान खान को काफी शोहरत प्राप्त है.

    सलमान की ये फिल्में प्रमुख फिल्में 

    उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मैंने प्यार किया,साजन, तेरे नाम, खामोशी द म्यूजिकल, दबंग, हम दिल दे चुके सनम, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, अंदाज अपना अपना, वांटेड,करण अर्जुन, बॉडीगार्ड, कुछ कुछ होता है, मुझसे शादी करोगी,जुड़वा,एक था टाइगर,टाइगर जिंदा हैं. कई अन्य दर्जनों फिल्में हैं जिनमें सलमान खान ने बेहतरीन रोल किए हैं. सलमान खान के कामकाज का ही यह जलवा है कि आज भी नई नई अभिनेत्रियां उनके साथ काम करने को लालायित रहती हैं. भाईजान के जीवन में एक ही कमी है कि उन्हें दुल्हन अब तक नहीं मिली है. उनके प्रेम प्रसंग के किस्से अनेक हैं. ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक और सोनाक्षी सिन्हा तक चर्चा होती रही. पर अब तक वे कुंवारे हैं. देखिए कब जोड़ी बन पाती है. हम सभी इस जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हैं और शुभकामना व्यक्त करते हैं कि जल्द से जल्द विवाह बंधन में बंध जाएं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news