गैंगस्टर, गोलियां और ग्लोबल माफिया, Dragon का फर्स्ट लुक देखकर फैंस हुए क्रेजी

    गैंगस्टर, गोलियां और ग्लोबल माफिया, Dragon का फर्स्ट लुक देखकर फैंस हुए क्रेजी

    TNP DESK: Prashanth Neel एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए या रहे हैं. KGF और Salaar जैसी हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्मों के बाद अब वह Jr. NTR के साथ अपनी नई फिल्म ‘ड्रैगन’ लेकर आ रहे हैं.लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है और इसे देखकर साफ हो गया है कि प्रशांत नील इस बार पहले से भी ज्यादा बड़े और खतरनाक सिनेमैटिक यूनिवर्स के साथ लौटे हैं.

    Dragon का फर्स्ट लुक एक डार्क और खूनी गैंगस्टर वर्ल्ड की झलक देता है.  फिल्म की कहानी अफीम के अंतरराष्ट्रीय कारोबार और उसे नियंत्रित करने वाले दो शक्तिशाली माफिया गैंग्स के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. कहानी की शुरुआत Rukmini Vasanth की आवाज से होती है, जो पूरे माहौल को रहस्यमयी और खतरनाक बना देती है.

    फर्स्ट लुक में सबसे पहले अफगान ट्रेडिंग कंपनी यानी ATC के खूंखार गैंगस्टर्स को दिखाया गया है. ये किरदार भारत से लेकर अफगानिस्तान, सोमालिया और अफ्रीका तक फैले अपराध साम्राज्य का हिस्सा हैं.इससे साफ संकेत मिलता है कि इस बार प्रशांत नील की कहानी का स्केल इंटरनेशनल होने वाला है. फिल्म में Ashutosh Rana, Anshuman Pushkar और Sidhant Gupta जैसे दमदार कलाकार विलेन के किरदारों में नजर आएंगे, जो फिल्म को एक्टिंग के स्तर पर भी बेहद मजबूत बनाते हैं.

    इसके बाद एंट्री होती है फिल्म के सबसे खतरनाक किरदार ‘लूगर’ की, जिसे जूनियर एनटीआर निभा रहे हैं. उन्हें ATC के ‘असासिन इन चीफ’ के रूप में पेश किया गया है.उनके किरदार की झलक लाशों और हिंसा से भरे दृश्यों के बीच दिखाई जाती है. जब जूनियर एनटीआर स्क्रीन पर आते हैं, तो उनके साथ एक दमदार डायलॉग भी सुनाई देता है , “खुदा की एक नेमत है मुझपर, ट्रिगर दबाने के बाद कभी अफसोस नहीं होता. ” यह सीन थिएटर में दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा करने वाला नजर आता है.

    फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज तब सामने आता है जब Anil Kapoor की एंट्री होती है. वह इंडिया के नारकोटिक्स ब्यूरो चीफ रघुवीर राठौर के किरदार में नजर आते हैं.इसके बाद वीडियो में हाई-ऑक्टेन एक्शन, धमाकेदार फाइट्स और बड़े स्तर के चेज सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के विशाल स्केल की झलक देते हैं.

    प्रशांत नील की फिल्मों की पहचान हमेशा से डार्क विजुअल्स, पावरफुल एलिवेशन और बड़े एक्शन सीक्वेंस रहे हैं. कई बार उनकी फिल्मों के एक जैसे टेक्सचर को लेकर सवाल उठे, लेकिन ‘ड्रैगन’ का फर्स्ट लुक यह साबित करता है कि वह अपने स्टाइल को हर बार और ज्यादा प्रभावशाली बनाने में सफल रहते हैं.इस बार कहानी, एक्शन और ड्रामा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा भव्य नजर आ रहा है.

    फिलहाल सिर्फ फर्स्ट लुक सामने आया है, लेकिन आने वाले समय में टीजर, ट्रेलर और प्रोमो को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ने वाली है. 11 जून 2027 को जब ‘ड्रैगन’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब तक इसका क्रेज अपने चरम पर पहुंच चुका होगा.

     



    Related News