जनवरी में OTT प्लेटफॉर्म पर होगा एंटेरटेनमेंट  का धमाल, ये वेब सीरीज होंगी रिलीज 

    जनवरी में OTT प्लेटफॉर्म पर होगा एंटेरटेनमेंट  का धमाल, ये वेब सीरीज होंगी रिलीज 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साल 2022 में कई रोचक फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं. अब नए साल के साथ कई वेब सीरीज और फिल्में ott प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं.  आइए डालते हैं एक नजर उन वेब सीरीज पर जो जनवरी में रिलीज होने वाली हैं. 

    ताजा ख़बर(Taja Khabar): 

    मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम का 2023 में ओटीटी डेब्यू कार् रहे हैं. उनकी पहली वेब सीरीज होगी ताजा खबर. भुवन बाम की मोस्ट अवेडेट वेब सीरीज 'ताजा खबर' को नए साल के पहले सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार रिलीज किया जाएगा.ताजा खबर  डिज्नी प्लस पर रिलीज होगी. इस सीरीज में भुवन बाम वंसत गावड़े के किरदार में नजर आएंगे, जो एक सफाई कर्मचारी है. इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी एक्साइट हैं. 

    हीरामंडी (Heeramandi):

    नए साल में संजय लीला भंसाली का ओटीटी पर डायरेक्टोरियल डेब्यू होगा. संजय लीला भंसाली हीरामंडी नाम से वेब सीरीज के साथ 2023 में ओटीटी पर अपना डेब्यू देने जा रहे हैं. भंसाली की ये सीरीज ‘हीरामंडी’ पाकिस्तान के लाहौर के एक रेड लाइट एरिया पर आधारित वेब सीरीज है, जिसको नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा. ‘हीरा मंडी’ की कहानी देश के बंटवारे से पहले की है और इसमें कोठों की सियासत, षड्यंत्र और सीनाजोरी के किस्से बताए गए हैं. 

    द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man 3):

    साल 2023 में ही मनोज वाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 3 भी रिलीज होने जा रही है. मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन के दोनों पार्ट को बहुत पसंद किया गया. इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. अब फैंस इस सीरीज को लेकर सीजन 3 को लेकर इंतजार कर रहे हैं.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news