कॉमेडियन कपिल ने पब्लिसिटी के लिए खुद के कैफे में करवाई फायरिंग, एक्ट्रेस राखी सावंत का आरोप

    Comedian Kapil Sharma orchestrated a shooting at his own cafe for publicity, alleges actress Rakhi Sawant। कॉमेडियन कपिल ने पब्लिसिटी के लिए खुद के कैफे में करवाई फायरिंग, एक्ट्रेस राखी सावंत का आरोप

    टीएनपी टेस्क(TNP DESK): चर्चित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' पर पिछले साल हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था. रेस्टोरेंट पर दो बार हमले किए गए थे, जिनमें किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई, लोकिन कैफे में रखे सामान का नुकसान जरुर हुआ था. शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समर्थकों द्वारा अंजाम दिया गया है बताया जा रहा था.

    हाल ही में ही एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस पूरे मामले को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल शर्मा ने अपनी पब्लिसिटी के लिए खुद ही अपने कैफे में फायरिंग करवाई. राखी ने कहा कि इस तरह का कदम केवल रेस्टोरेंट को हिट कराने और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बदनाम करने के लिए उठाया गया. राखी ने एक इंटरव्यू में कहा, कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए गोलियां चलवा रहे हैं. हमारे बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि उन पर गोलियां चलाए.  यह सस्ती पब्लिसिटी है, और किसी को बदनाम करना सही नहीं है.

    जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया के शहर में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कैप्स कैफे खोला था. इस दौरान रेस्टोरेंट की सॉफ्ट ओपनिंग के बीच फायरिंग और तोड़फोड़ की गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली और कपिल शर्मा को चेतावनी दी थी.

    कपिल शर्मा ने भी घटना के बाद एक बयान जारी कर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों का धन्यवाद किया. फायरिंग के कुछ समय बाद ही कैफे जनता के लिए फिर से खुल गया. राखी सावंत के आरोपों ने इस मामले में नई बहस छेड़ दी हैं. वहीं, कपिल शर्मा और उनके कैफे से जुड़े इस विवाद ने मीडिया और सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.



    Related News