शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

    शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

    टीपी डेस्क (TNP DESK): बॉलीवुड टाउन के सबसे फिट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कुछ दिनों से सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. बात बिपाशा बसु की मच अवेटेड प्रेगनेंसी से जुड़ा हुआ हैं. इस स्टार कपल के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने की बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बनी हुई थी. लोग तरह-तरह के अटकलें लगते हुए नज़र आ रहे थे. हालांकि दोनों के फैंस को खबर की पुष्टि होने का इंतज़ार था. लोगों का इंतज़ार अब खत्म हुआ. गॉर्जियस बिपाशा बासु ने राज़ से पर्दा उठाया और अपने इंस्टाग्राम (instagram)  पेज पर बेबी बंप (baby bump) फ्लॉन्ट करते हुए उनके बेबी के आने की खुशी शेयर की हैं. बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ बेबी बंप की तस्वीर शेयर करते हुए  फैंस से  उनके बेबी को भी बहुत प्यार और blessings देने की बात कही. साथ ही उन्होंनेफैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा, 'आपके बिना शर्त के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद, आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारे साथ रहेंगी, हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.' बिपाशा की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस बात से सेलिब्रिटी कपल के फैंस के बीच काफी ख़ुशी और excitment हैं.

    6 साल पहले हुई थी शादी    

    फिटनेस क्वीन बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 2015 में फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान मिले. जिसके एक साल बाद 2016 में दोनों ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी रचाई थी. इस साल दोनों ने अपना छठा मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है. शादी के छह सालों में दोनों ने साथ मिल कर एक अच्छी ज़िन्दगी जी है. दोनों ही फिटनेस फ्रिक हैं. करण की बात करें तो वो एक अमेजिंग आर्टिस्ट हैं. दोनों ही हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी निजी ज़िन्दगी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और कमैंट्स के ज़रिये उनके फैंस उनको हमेशा ही प्यार भी देते रहे हैं. इस कपल से हर इंटरव्यू और टॉक शो में प्रेगनेंसी का सवाल ज़रूर ही किया जाता था. अब इस ख़बर के बाद सभी के बीच खुशी और excitment  का माहौल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news