'BIGG BOSS 19': इस बार शो में दिखेंगी रिबेल किड, राम कपूर, ममता कुलकर्णी सहित कई कंट्रोवर्शियल सेलेब्स, जानिए पूरी लिस्ट

    'BIGG BOSS 19': इस बार शो में दिखेंगी रिबेल किड, राम कपूर, ममता कुलकर्णी सहित कई कंट्रोवर्शियल सेलेब्स, जानिए पूरी लिस्ट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सलमान खान का सबसे चर्चा में रहा शो बिग बॉस एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में लगा हुआ है. 3 अगस्त से कलर्स चैनल पर स्ट्रीम होने जा रहा यह शो का 19वां सीजन होगा. साथ ही इस सीजन के लिए भी मकर्स ने कई विवादित सेलेब्रिटीज़ को शो में आने का ऑफर दिया है, जिसमें रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा का नाम भी खूब चर्चा में हैं. बताते चले कि इंडियाज़ गॉट लेटन्ट के शो में अपूर्वा मखीजा को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

    दरअसल हाल ही में रिबेल किड अपूर्वा मखीजा ने बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर यह कहा, 'कभी भी किसी भी शो लिए ना नहीं कहना चाहिए. हां अगर अच्छे पैसे मिलेंगे तो क्यों नहीं'. इसी के साथ बिग बॉस के फैन पेज ताजा खबर की मानें तो अपूर्वा की फिलहाल बिग बॉस के मेकर्स से बातचीत चल रही है और वह इस शो के लिए लगभग कंफर्म हो चुकी हैं.

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस सीज़न में कृष्णा श्रॉफ, राम कपूर, ममता कुलकर्णी और UAE की पहली AI डॉल 'हबूबू' को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि इन ऐक्टर के नाम पर सहमति बनी है या नहीं इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है.



    Related News