अपने फ़िल्मी करियर को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया बड़ा एलान, जानिए एक्ट्रेस ने क्या लिया फैसला

    अपने फ़िल्मी करियर को लेकर अनुष्का शर्मा  ने किया बड़ा एलान, जानिए एक्ट्रेस ने क्या लिया फैसला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर है आज कल एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ में बिजी है. शादी के बाद से अनुष्का काफी कम फिल्मों में नजर आई हैं. जब अनुष्का की बेटी हुई तब एक्ट्रेसस ने दूरी और बढ़ा ली. इसी के बीच एक्ट्रेस एक नई फिल्म के साथ वापस परदे पर नजर आने वाली है. अनुष्का पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी. ये फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है. वही अनुष्का शर्मा ने अपने फ़िल्मी करियर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है जिससे उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि अब वो साल में सिर्फ एक ही फिल्म करेंगी और ऐसा करने की वजह भी अनुष्का शर्मा नहीं बताई. अनुष्का शर्मा ने कहा है कि फिलहाल वो अपना फोकस अपनी फैमिली खासकर अपनी बेटी वामिका पर रखना चाहती हैं. बेंगलुरु में एक इवेंट में बोलते हुए अनुष्का ने कहा, 'मुझे पता है कि मेरी बेटी इस उम्र में है कि उसे मेरे वक्त की बहुत जरूरत है. विराट एक ग्रेट फादर हैं. लेकिन वह (वामिका) उस उम्र में है जहां उसे बस मेरी ज्यादा जरुरत है. हम इसे पहचानते हैं. इसलिए, मैंने ये कदम उठाया है.'

     जिंदगी को बैलेंस करना चाहती हूं- अनुष्का शर्मा

    इसी सवाल पर अनुष्का ने कहा, मुझे एक्टिंग में मजा आता है लेकिन मैं बहुत सारी फिल्में नहीं करना चाहती जितना कि मैं पहले कर रही थी. अब  मैं साल में एक फिल्म करना चाहती हूं और एक्टिंग के उस फेज का मजा लेना चाहती हूं जो मुझे पसंद है और अपनी जिंदगी को वैसे ही बैलेंस करना चाहती हूं जैसी मैं हूं और फैमिली को वक्त देना चाहती हूं.'उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं, उससे मुझे खुशी मिलती है और मैं किसी को कोई एक बात साबित नहीं करना चाहती, चाहे एक एक्ट्रेस के तौर पर हो, एक पब्लिक फिगर के तौर पर हो या एक मां या एक पत्नी के तौर पर हो.' अनुष्का ने आगे कहा कि वो बस वह चीजें करना चाहती हैं जो उन्हें खुश करें और उन्हें सही लगती हैं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news