आलिया और रणबीर की शादी के पूरे हुए एक साल, एक्ट्रेस ने शेयर की अन्सीन फ़ोटोज़

    आलिया और रणबीर की शादी के पूरे हुए एक साल, एक्ट्रेस ने शेयर की अन्सीन फ़ोटोज़

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बी टाउन की सबसे फेमस और फेवरेट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपना फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. 14 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. उनके इस फर्स्ट एनिवर्सरी पर अब लोग उन्हें जमकर बधाइयाँ दे रहे हैं. वही बी टाउन के कई सेलेब्स कपल्स को बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्हें विश कर रहे हैं

    आलिया ने शेयर की पिक्चर्स

    आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘हैप्पी डे’. आलिया ने तीन फोटोज शेयर किए हैं जिसमें पहली उनके हल्दी की फोटो है.   

    दूसरे में उन्होंने उस दिन का फोटो शेयर किया है जब रणवीर ने उन्हें पहली बार प्रपोज किया था. 

    वहीं तीसरी फोटो आलिया की आफ्टर मैरिज की फोटो है. आलिया ने यह तीनों फेज की मेमोरी शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है. आलिया के इस पोस्ट पर सारे सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें कमेंट कर बधाइयां दे रहे हैं.

    रणबीर को सेट पर हुआ प्यार

    आलिया और रणबीर कपूर की लव स्टोरी की बात करें तो आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था. जिसके बाद उनकी लव स्टोरी स्टार्ट हो गई. कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया और रणबीर ने पिछले साल शादी कर ली. नवंबर 2022 में आलिया ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया. जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news