Actress Tunisha Sharma Suicide : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, जानिए मौत की क्या थी वजह

    Actress Tunisha Sharma Suicide : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, जानिए मौत की क्या थी वजह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (tv actress tunisha Sharma) ने बीते कल यानी शनिवार को आत्महत्या कर ली थी. बता कि तुनिशा ने अपने शो के शेट “अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल” पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, अब तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. तुनिशा का पोस्टमार्टम आज, 25 दिसंबर को मुंबई के जेजे अस्पताल में हुआ. बता दें कि मौत के बाद तुनिशा के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे थें. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब खुलासा हो गया है.

    प्रेग्नेंट नहीं थी तुनिशा शर्मा

    बता दें कि मौत के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थी. लेकिन रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं थी. बता दें कि तुनिशा ने अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में सुसाइट की थी. मिली जानकारी के अनुसार दोनों रिलेशनशीप में थें और 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था.

    हिरासत में लिया गया शीजान खान

    तुनिशा ने आत्महत्या शीजान खान के मेकअप रूम में की थी. जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच करना चाहती है. इसलिए पुलिस ने सीजान को हिरासत में ले लिया है. अब पुलिस शीजान से पूछताछ करेगी और आत्महत्या के पीछे की वजह निकालेगी. बता दें कि तुनिशा की मां ने भी शीजान पर शक जाहिर किया था.

    दम घुटने से हुई मौत

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि तुनिशा प्रेग्नेंट नहीं थी. वहीं, तुनिशा की मौत का कारण दम घुटना है. एक्ट्रेस की मौत दम घुटने से हुई है. वहीं, मामले की पूरी जानकारी अब पुलिस शीजान से पूछताछ के बाद ही बता पायेगी.

    जांच में शीजान नहीं कर रहा सहयोग   

    बता दें कि फिलहाल शीजान पुलिस की हिरासत में है. दरअसल, तुनिशा की मां ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. वहीं, तुनिशा का शीजान से 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वो डिपरेशन में चली गई थी. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार शीजान पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है.                 

     

      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news