फिल्म अबिनेता मनोज वाजपेयी के पिता का लंबी बिमारी के बाद निधन

    फिल्म अबिनेता मनोज वाजपेयी के पिता का लंबी बिमारी के बाद निधन

    दिल्ली(DELHI): बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के पिता राधकांत वाजपेयी का सुबह-सुबह निधन हो गया, वो 83 वर्ष के थे. खबरों की मानें तो वो काफी लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था.  बीते कुछ हफ्ते से उनकी हालत कुछ ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद मनोज वाजपेयी ने पिछले महीने से ही अपने सभी फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक ले लिया था ताकि वे अपने पिता के साथ उनके आखिरी क्षणों में उनके साथ रह सके.

    निधन की खबर डायरेक्टर अविनाश दास के ट्विटर के माध्यम से मिली. अविनाश ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे. उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं. यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी. बड़े धीरज वाले आदमी थे. बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा. मामूली बाने में बड़े आदमी थे.  नमन! श्रद्धांजलि.”


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news