साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु का हुआ तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु का हुआ तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    रांची(RANCHI): साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है. दोनों ही सुपरस्टार ने ये जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी. पहले से ही खबर आ रही थी कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं. चैतन्य ने एक नोट के जरिए अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे कठिन समय के दौरान दोनों का साथ दें और उनकी निजता का सम्मान करें. उन्होंने अपने नोट मे लिखा कि "बहुत विचार-विमर्श के बाद सैम और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है. हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा. हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा साथ दे और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक प्राइवेसी प्रदान करें. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.”

    दोनों स्टारों के बीच तलाक की खबरों ने तब टूल पकड़ना शुरू किया, जब सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैन्डल से अक्किनेनी सरनेम हटा लिया था. दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बढ़े थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news