200 करोड़ के मनी लौंडरिंग मामला: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज की बेल का किया विरोध, अब 10 नवंबर को होगी सुनवाई  

    200 करोड़ के मनी लौंडरिंग मामला: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज की बेल का किया विरोध, अब 10 नवंबर को होगी सुनवाई  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली की एक अदालत को बताया कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने जेल में बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में भारत छोड़ने की कोशिश की. अदालत जैकलीन की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी. जैकलीन के वकीलों ने कहा कि उसे प्रवर्तन निदेशालय या ईडी से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिसमें अदालत ने कुछ ऐसा करने के लिए कहा हो. मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी.

    जैकलीन ने सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की

    बॉलीवुड अदाकारा की नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए आज अदालत को अपने जवाब में ईडी ने आरोप लगाया कि जैकलीन फर्नांडीज ने अपने मोबाइल फोन से डेटा हटाकर जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ की. ईडी ने आरोप लगाया कि जैकलीन जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रही हैं. ईडी ने अदालत के दस्तावेज में कहा कि वह भारत छोड़ना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकी क्योंकि उनके नाम "लुकआउट सर्कुलर" जारी था. मतलब कि उनका नाम देश से भागने से रोकने वाले लोगों की सूची में था.

    बता दें कि दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कई लोगों को कथित तौर पर ठगा है. ईडी का कहना है कि जैकलीन और एक अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही को कथित ठग से लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news