ना काम आया अक्षय कुमार का स्टारडम,  न ही मानुषी छिल्लर की खूबसूरती

    ना काम आया अक्षय कुमार का स्टारडम,  न ही मानुषी छिल्लर की खूबसूरती

    टीएनपी डेक्स(TNP):  अक्षय कुमार की ऐतिहासिक फिल्म सम्राट प़ृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है, और खिलाड़ी अक्षय कुमार का स्टारडम और मानुषी छिल्लर की खूबसूरती भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई.  3 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म कुछ ही दिनों में सिमटती दिख रही है.

    सबसे शॉकिंग बात फिल्म के मॉनिंग शोज में जीरो ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है. जिसकी वजह से कई शोज को कैसिंल करना पड़ रहा है. बॉक्स ऑफिस बिजनेस के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 1.2 करोड़ की ही कमाई की है. फिल्म की इतनी कम कमाई शॉकिंग है. इसी के साथ फिल्म ने 11 दिन में करीब 62.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म वीकेंड पर भी बिजनेस नहीं कर पाई. फिल्म ने इस वीकेंड अपनी खराब कमाई से निराश किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने सेकेंड वीकेंड में शनिवार को 2.50 करोड़ कमाए थे. और रविवारको 3.25 करोड़ का ही बिजनेस किया था. बता दें कि सोमवार को बिजनेस इससे भी कम है.

    कैसिंल हो रहे शोज

    बता दें कि शॉकिंग बात यह है कि फिल्म के मॉनिंग शोज में जीरो ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है, फिलहाल कई शोज को कैसिंल करना पड़ा रहा है. अक्षय कुमार बड़े स्टार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल होना काफी हैरान करने वाली बात है. और अक्षय कुमार की फैंस के लिए इससे भी ज्यादा दुख की बात हैं कि बच्चन पांडे के बाद अक्षय की ये बैक टू बैक दूसरी फिल्म है, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news