REVEALED ! Krushna Abhishek ने बताया अपना असली नाम, नाम बदलने के पीछे की वजह बिग बी !

    REVEALED ! Krushna Abhishek ने बताया अपना असली नाम, नाम बदलने के पीछे की वजह बिग बी !

    टीएनपी डेस्क (TNPDESK) : क्या आप जानते हैं कि कॉमेडियन और अभिनेता  कृष्णा अभिषेक  का नाम अभिषेक बच्चन  के नाम पर आधारित है ? हां,  आपने सही पढ़ा है!  कृष्णा ने हाल ही में इसका खुलासा किया  है. अब ऐसा क्यों हुआ, खुद कमीडियन कृष्णा अभिषेक ने मीनष पॉल के पॉडकास्ट शो में बता दिया.

    कृष्णा की माँ थी बिग बी की बड़ी फैन

    कृष्णा ने खुलासा किया कि उनकी मां,  जोकि अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं, उन्होंने उनका नाम बिग बी के बेटे अभिषेक के नाम पर रखा था.  हालांकि, जब कृष्णा ने शोबिज की दुनिया में प्रवेश करने का फैसला किया, तो उन्हें किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए अपना नाम बदलना पड़ा. कृष्णा ने कहा 'सिर्फ मनीष मुझे क्रुष्णा बुलाता है. मेरे नाम का उच्चारण कृष्णा है. एस्ट्रोलॉजर संजय जुमानी ने मेरा नाम बदला था. कश्मीरा ने उन्हें इंसिस्ट किया था. जिसके बाद उन्होंने मुझे 'I' की जगह 'U' का इस्तेमाल करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि इससे मुझे बहुत पॉप्युलैरिटी मिलेगी.

    इसलिए बन गया मैं बन गया कृष्णा

    नाम बदलने के बारे में आगे बताते हुए, कृष्णा ने कहा, 'मेरा नाम अभिषेक शर्मा है. मेरी मां अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थीं. जब मैं पैदा हुआ तो उन्होंने उनके बेटे के नाम पर मेरा नाम रखा. तो मेरा नाम अभिषेक बच्चन की वजह से रखा गया अभिषेक. लेकिन फिर बाद में इसे बदलकर कृष्णा रख दिया गया और ये भी हुआ अभिषेक की वजह से. मतलब जब मैंने एक्टिंग शुरू कि थी. तब मुझे ये कहा गया कि यहां अभिषेक नाम का एक और एक्टर है. उस वक्त वेबसाइट पॉप्युलर हो रही थी. तो जब अभिषेक का नाम लिखा जाता था, तब अभिषेक बच्चन का नाम पहले दिखाता था. मैंने उनको बताया और खुद भी सोचा कि वह बच्चन परिवार से हैं. उन्होंने भी कहा कि वह मेरा नाम अभिषेक नहीं रखेंगे. इसलिए मैं कृष्णा अभिषेक बन गया.'

     

    रिपोर्ट : अशु शुक्ला, रांची डेस्क



    Related News