प्लास्टिक सर्जरी के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज का निधन

    प्लास्टिक सर्जरी के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज का निधन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : कन्नड़ सीरियल की जानीमानी एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है. चेतना ने बेंगलुरू के प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है. बताया जा रहा है कि चेतना को 16 मई को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. सर्जरी के बाद चेतना को कुछ परेशानी होने लगी और कुछ घंटों बाद उनका निधन हो गया.

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. जानी-मानी कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबरों के अनुसार, कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज की जान प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई. टीवी एक्ट्रेस फैट रिमूवल सर्जरी करवाने के लिए सोमवार को एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं. कहा जा रहा है कि शाम को अदाकारा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था. जिस वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, माता-पिता को बताए बिना उसकी सर्जरी की जा रही थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news