Dadasaheb Phalke Award : पुष्पा बनी फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ को मिल बेस्ट एक्टर अवार्ड 

    Dadasaheb Phalke Award : पुष्पा बनी फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ को मिल बेस्ट एक्टर अवार्ड

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 का आयोजन 20 फरवरी को किया गया. इस मौके पर बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने हिस्सा लिया. बॉलीवुड से आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी सहित कई सितारों ने भाग लिया, जिन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

    दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, "दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशा पारेख को बधाई.आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता का भुगतान किया गया है. टीम डीपीआईएफएफ  आपके भविष्य के प्रयासों में आपको शुभकामनाएं"

    वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने '83' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि कृति सनोन को 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. इसके अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म शेरशाह के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया. साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा : द राइज को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 में फिल्म ऑफ द ईयर का खिताब मिला.

    विजेताओं की कुछ लिस्ट

    बेस्ट फिल्म- शेरशाह

    बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह ( फिल्म 83 के लिए)

    बेस्ट एक्टर- सिद्धार्थ मल्होत्रा (फिल्म शेरशाह के लिए)

    बेस्ट एक्ट्रेस- कृति सेनन ( मिमी के लिए)

    बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी ( द फैमिली मैन 2 के लिए)

    बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस- रवीना टंडन (अरण्यक के लिए)

    क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- कियारा आडवाणी (शेरशाह के लिए)

    फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान- आशा पारेख

    बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनादर राउंड

    बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष (फिल्म स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' के लिए)

    बेस्ट निगेटिव रोल एक्टर- आयुष शर्मा (फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए)

    बेस्ट डेब्यू एक्टर- अहान शेट्टी (फिल्म तड़प के लिए)

     



    Related News