खेसारी लाल कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, यह है मामला

    खेसारी लाल कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, यह है मामला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चेक बॉउन्स मामले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल को छपरा कोर्ट के फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट संजय कुमार सरोज ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट ने जमीन खरीद मामले को लेकर खेसारी लाल को कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया था. मगर, खेसारी के द्वारा नोटिस को नजर अंदाज करते हुए कोर्ट में हाजिर नही हुए. जमीन खरीद कर उसके पैसे का भुगतान चेक के द्वारा खेसारी ने किया था. मगर चेक बॉउन्स हो गया और मामला थाना पहुंच गया. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छपरा कोर्ट के फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट संजय कुमार सरोज की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. कोर्ट ने जमीन मामले को लेकर फरवरी 2011 में गायक को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. उन पर जमीन खरीदने के बाद रुपए नहीं देने का आरोप है. चेक बाउंस होने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची डेस्क 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news