तड़प ने पहले दिन की 4.5 करोड़ रुपए की कमाई, जानें कैसी है फिल्म

    तड़प ने पहले दिन की 4.5 करोड़ रुपए की कमाई, जानें कैसी है फिल्म

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रेस्पान्स मिल रहा है. इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया भी नजर आ रही हैं. बिना किसी बड़े स्टार के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़ की कमाई की है, जो जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ से ज्यादा है. इस फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी उत्तराखंड के मसूरी में से शुरू होती है. अहान शेट्टी जो इस फिल्म में जीशाना का किरदार निभा रहे हैं, उन्हें एक लड़की से प्यार हो जाता है. लड़की का नाम रमिसा रहता है, जिस रोल को तारा सुतारिया निभा रही हैं. रमिसा एक लोकल नेता की बेटी है जो लंदन में पढ़ाई कर लौटी है. शुरुआत में लगता है कि फिल्म की कहानी गरीब लड़के और अमीर लड़की के बीच की टिपिकल लव स्टोरी है लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वैसे वैसे फिल्म में और भी परतें खुलती जाती हैं.

    कैसी है फिल्म?  

    तड़प फिल्म को मशहूर डायरेक्टर मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म शुरू से ही पूरी तरह अहान शेट्टी को फोकस किये हुए रहती है. अहान पर्दे पर अच्छे लगे हैं. कहा जा सकता है कि पहले फिल्म के रूप में उन्हें एक अच्छा किरदार मिला है. वहीं तारा सुतारिया का रोल फिल्म में कम है पर जितना भी है वो खूबसूरत और अच्छी लगी हैं.  फिल्म में भारी –भरकम डॉयलाग हैं. जो कभी-कभी बोर भी करता है. वहीं अगर पूरी फिल्म की बात करें तो फिल्म थोड़ी लंबी लगती है, कहीं- कहीं पर फिल्म बोर करती हुई लगती है. मगर, फिल्म को देखा जा सकता है. फिल्म में अहान शेट्टी के काम को सराहा जा सकता है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news