JAC 11वीं रिजल्ट 2026 जारी: 99.12% स्टूडेंट्स हुए पास, छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

    JAC 11वीं रिजल्ट 2026 जारी: 99.12% स्टूडेंट्स हुए पास, छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. झारखंड अकादमिक परिषद ने कक्षा 11वीं परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार का रिजल्ट बेहद शानदार रहा है, जहां कुल पास प्रतिशत 99.12% दर्ज किया गया है.

    आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 3,58,533 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. यह प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिली है.

    बता दें कि यह परीक्षा 25 से 28 फरवरी के बीच राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है.

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. सफल विद्यार्थी अब आगे की पढ़ाई और करियर की तैयारी में जुटेंगे, वहीं जिन छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, उनके लिए भी सुधार के अवसर मौजूद हैं.

    छात्र अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले जैक की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर “JAC 11th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें. इसके तुरंत बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. भविष्य के लिए छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news