कमरे में मिला उधवा CO का शव, कुछ दिनों से किराए के मकान में रह रहे थे अकेले

    कमरे में मिला उधवा CO का शव, कुछ दिनों से किराए के मकान में रह रहे थे अकेले

    राजमहल/उधवा(RAJMAHAL/UDHWA): साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड के अंचल अधिकारी (सीओ) विक्रम महली का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में उनके किराए के आवास में पाया गया. वह अनुमंडल क्षेत्र राजमहल निवासी अंजनी नंदन चौरसिया उर्फ मुन्ना बाबू के मकान पर किराया में रहते थे. वो अपने परिजन के साथ रहते थे लेकिन फिलहाल वह कुछ दिनों से अकेले ही रह रहे थें.

    सोमवार की सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी काम करने के लिए आई तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. तभी उसने सीओ के चालक मनोज मंडल को सूचना दी. मनोज ने सीओ को कॉल कर उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद चालक उनके घर पहुंचा और खिड़की से झांक कर देखा कि वह फर्श पर गिरे हुए हैं. चालक मनोज मंडल ने खिड़की से ही उनके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद मकान मालिक व अन्य लोगों को सूचना दी.

    सीओ के किराए के मकान के ठीक बगल में ही कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल पांडेय व थाना प्रभारी प्रणित पटेल रहते हैं. घटना की सुचना मिलते ही सभी सीओ के मकान के पास पहुंच गए. थाना प्रभारी ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे. सभी लोगों ने जांच के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उदय टुडू को बुलाया. उन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उनके खाने के लिए खाना टेबल पर रखा हुआ था. साथ ही उनके शरीर पर सिर्फ एक गमछा था.

    ये भी देखें:

    BREAKING : दुमका अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू , धरना-प्रदर्शन और जुलूस पर रोक

    प्रखंड सह अंचल कार्यालय उधवा के कर्मी पहुंचे उनके आवास

    सीओ की मौत की खबर सुनते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, जीपीएस बलराम दास, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, भगवान राय, अंचल निरीक्षक राजेंद्र राय सहित दर्जनों प्रखंड सह अंचल कर्मी उनके आवास पहुंचे.

    कई बीमारियों से थे ग्रस्त

    मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल विक्रम महली को डेंगू हुआ था. इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित धुलियान के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था. यह भी बताया जाता है कि वह करीब एक माह तक इलाज के लिए भर्ती थे. वो ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी कई तरह की बीमारी से पीड़ित थे. उनके यहां काम करने वाली महिला ने बताया कि वह रविवार की रात करीब आठ बजे खाना बनाकर अपने घर गई थी. साथ ही बताया कि उसने तीन रोटी बनाई थी. लेकिन साहब ने बस एक ही रोटी खा कर रख दिया. इधर आशंका जताई जा रही है कि तबीयत बिगड़ने पर वह बिछावन पर जाकर लेट गए होंगे और शुगर व ब्लड प्रेशर के लो होने की वजह से उनकी मौत हो गई होगी. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

    20 दिन पहले ही इलाज कराकार आए थे

    सीओ विक्रम महली धुलियान स्थित डीटीएच नर्सिंग होम में बीते 20 दिन पहले ही इलाज करा कर आए थे.

    वीडियोग्राफी करा मॉर्चरी में रखा गया शव

    मौत की सुचना मिलने पर एसडीओ रोशन साह भी उनके आवास पर पहुंचे. घटना की जानकारी उनके परिजनों को सुचना दे दी गई है. वह रांची से साहिबगंज के लिए रवाना हो गए हैं. फिलहाल वीडियोग्राफी करा शव को मॉर्चरी में रख दिया गया है. परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

    9 मार्च 2021 को हुई थी पोस्टिंग

    सीओ विक्रम महली रांची स्थित केसारी बागान, चुटिया के रहने वाले थे. अंचल प्रखंड कार्यालय उधवा में सीओ के पद पर उन्होंने 9 मार्च 2021 को निवर्तमान बीडीओ सह सीओ राजेश एक्का से पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले वह अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे.

    वह अपने पत्नी वह बच्चों के साथ रहते थे कमरे में

    अंचल सह प्रखंड कार्यालय उधवा सीओ के पद पर पोस्टिंग होने के बाद विक्रम महली ने कुछ दिनों बाद से ही अपने पत्नी और बच्चों के साथ राजघाट स्थित किराए के मकान में रहते थे. बताया जाता है कि कुछ दिनों से सीओ अकेले किराए के मकान में रह रहे थें. पत्नी और बच्चे अपने घर रांची गए हुए थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news