आर्थिक शोषण से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

    आर्थिक शोषण से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

    बाढ़(BARH): हाल ही में बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां रोड में ब्राह्मणी स्थान के पास से मिली महिला की लाश मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है. मामले का खुलासा करते हुए बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का पर्दाफाश किया गया है. घटना में शामिल आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका की हत्या गला घोंट कर की गई थी. ऐसे में हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है. आरोपी मृतक महिला का दूसरा पति है. उसने अपने अपराध को स्वीकार किया है. आरोपी ने बताया कि महिला द्वारा आर्थिक शोषण व अन्य कारणों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने महिला की हत्या कर दी.

    बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व ब्राह्मणी स्थान के पास पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया गया था. महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी ने दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया था. इस मामले में मृतका के बेटे ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी. ऐसे में आज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news