मोबाइल से भरे बैग लेकर बाइक सवार दो युवक हुए फरार, सीसीटीवी में घटना कैद


गिरिडीह(GIRIDIH): जिला के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोर मोबाइल से भरे बैग लेकर भागने में सफल रहे. आपको बता दें कि इस घटना को अंजाम देने के लिए 2 चोर एक ही बाइक से आए हुए थे. चोरों की सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गई है.
दरअसल, चोरों ने बड़ी चलाकी से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि घटना के बाद आसपास के लोगों ने चोरों का पीछा किया, मगर तेज रफ्तार बाइक होने की वजह से चोर भागने में सफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
ये भी देखें- प्रेम-प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, प्रेमिका के भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार
कहां हुई घटना
दरअसल, इसरी बाजार स्थित मोबाइल गैलरी नामक दुकान का दुकानदार सुमित कुमार अपने बाइक के ऊपर मोबाइल से भरा बैग रखकर दुकान खोल रहा था. इसी दौरान एक लाल रंग का शर्ट पहने चोर ने थैले को उठाते हुए अपने साथी बाइक चालक के साथ फरार हो गया. देखते ही देखते तेज रफ्तार बाइक से दोनों इस कदर भागे की दोनों का पीछा करना मुश्किल हो गया. जबकि दुकान के अगल-बगल कई लोग इस घटना को देखते हुए दोनों का पीछा कुछ दूरी तक किया लेकिन दोनों इस कदर भागे की किसी की पकड़ में नहीं आया.
घटना सुबह लगभग 9:48 बजे की बताई जा रही
घटना की सूचना दुकानदार सुमित कुमार ने निमियाघाट पुलिस को दे दी है. सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं, दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि हर रोज वह मोबाइल से भरा बैग लेकर अपनी दुकान खोलने आता था. मगर, आज जैसे ही दुकान का शटर खोलने लगा, दो युवक बाइक से आए और मोबाइल भरे बैग को लेकर फरार हो गये.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+