लोहारदगा: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा का अगले दिन सड़क किनारे मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

    लोहारदगा: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा का अगले दिन सड़क किनारे मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा जिला का बगड़ू थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है. जहां आज सुबह सड़क किनारे एक नाबालिग छात्रा का शव पाया गया. घटना निरहू करंज मोड के पास की बताई जा रही है. शव मिलने की सूचना के बाद बगड़ू पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले की पड़ताल में जुट गई है.

    स्कूल के लिए निकली थी छात्रा

    शव की पहचान मोकिम खान के 12 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. मृतिका के पिता मोकीम खान ने बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार को उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय चरहु गई हुई थी. जिसके बाद शाम तक उनकी पुत्री घर नही पहुंची. तो परिजनो की मदद से काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री का पता नही चला. जिसके बाद अगले दिन सुबह उनकी पुत्री का शव सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि शव को देखने पर यह प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. उन्होंने बताया की उनकी पुत्री का एक दिन पहले एक लड़का और उसकी मौसी के साथ विवाद हुआ था. पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसी लड़के द्वारा उनकी पुत्री की हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे.

    यह भी पढ़े : 

    दुमका के शिक्षक की ब्लैकबोर्ड हो गई चोरी, मुख्यमंत्री से डॉ सपन ने लगाई गुहार, जानिए पूरा मामला 

    हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

    आपकों बता दें कि शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की बातें होनी शुरू हो गई है. कोई हत्या तो कोई आत्महत्या करने की बात कह रहा है. तो वहीं मृतका के पिता द्वारा किसी लड़के को आरोपी बताया जा रहा है. फिलहाल बगड़ू थाना की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

    रिपोर्ट. गौतम लेनिन

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news