गला रेत कर टेम्पू मालिक की हत्या, इलाके में सनसनी

    गला रेत कर टेम्पू मालिक की हत्या, इलाके में सनसनी

    देवघर(DEOGHAR): देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जरवाड़ी जंगल में देवानंद यादव का गर्दन कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. बताया जा रहा है कि मृतक ऑटो चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था.  रविवार की शाम टेम्पू बुकिंग का फ़ोन आने के बाद वह घर से निकला था. देर रात तक घर वापस नही आने के बाद इसके परिजन देवानंद को खोजने लगे, लेकिन कही उसका अता-पता नही चला. वहीं आज सुबह गला रेता देवानंद का शव जरवाड़ी जंगल में मिला है. मृतक जसीडीह के धनवार का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा



    Related News