प्रोफेसर के अपहरण मामले में बीआईटी कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, जानिये धराए तीन लोगों ने पुलिस के समक्ष क्या उगला

    रांची(RANCHI):  बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर के अपहरण मामले में रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक बीआईटी का कर्मी भी शामिल है. इस कर्मचारी ने ही दो अन्य के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से योजना बना कर पूरी घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने प्रोफेसर को 26 जुलाई को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया, वहीं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी.

    दावत में बुलाकर कर लिया अपहरण

    इस मामले में अंशुमन कुमार नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रोफेसर सुप्रियो कुमार दास को आरोपियों ने एक पार्टी में 19 जुलाई को दावत पर बुलाया था. पार्टी के बाद एक ओमनी कार में उन्हें अनगड़ा क्षेत्र में ले जाया गया. वहां जाने के बाद उनके रांची स्थित आवास से बैंक खाता का चेक बुक और एटीएम आरोपियों ने ले लिया. एटीएम से अपराधीयों ने पैसे भी निकाले. वहीं प्रोफेसर को बंधक बना लिया. उनका फोन भी ले लिया था. इधर, जब परिवार वालों ने फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं. परिवार की चिंता बढ़ी, तो मेसरा ओपी को सूचना दी. 25 को मामला दर्ज कराया गया.

    असम के रहने वाले रांची में अकेले रहते हैं सुप्रियो 

    प्रोफेसर मूल रूप से असम के रहने वाले हैं. उन्होंने शादी नहीं की है. वो रांची में अकेले ही रहते हैं. गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार मिश्रा, भोला कुमार और शंकर महतो का नाम शामिल है. घटना में प्रयुक्त कार, बाइक ,तीन मोबाइल और एक चाकू भी बरामद किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news