घर में चल रहा था अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री, जानिए पलामू उत्पाद विभाग ने कैसे किया उद्भेदन

    घर में चल रहा था अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री, जानिए पलामू उत्पाद विभाग ने कैसे किया उद्भेदन

    पलामू(PALAMU): जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोदवडीया गांव में उत्पाद विभाग में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध नकली विदेशी शराब बनाया जा रहा है. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक उत्पाद प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतल, अलग-अलग ब्रांड के अवैध नकली विदेशी शराब बरामद किए.

    इस छापेमारी को पलामू उत्पाद विभाग की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. क्योंकि मौके से विभाग को कुल 335.88 लीटर नकली विदेशी शराब मिले हैं. अगर इतना नकली शराब बाजार तक पहुंच जाता तो सोचिए कितने लोगों की जान खतरे में पड़ जाती. शराब के अलावा विभाग को वहां से कई कंपनियों के लेबल, ढक्कन और बोतलें मिली हैं.

    बता दें कि कोदवडीया गांव जंगल के बीचों बीच है इसलिए आरोपी वहां से बचकर भागने में कामयाब हो गए लेकिन उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा.

    कॉपी : विशाल कुमार, रांची    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news