बाप रे! दूसरे युवक से बात करने पर बौखलाया प्रेमी फिर किया कुछ ऐसा कि पुलिस को करना पड़ा एनकाउंटर

    बाप रे! दूसरे युवक से बात करने पर बौखलाया प्रेमी फिर किया कुछ ऐसा कि पुलिस को करना पड़ा एनकाउंटर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है. आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आती रहती है.कहीं पति अपनी पत्नी की हत्या करवा देता है तो कहीं पत्नी अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचती है.कई मामलों में प्रेमी ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका की जान ले लेता है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सामने आया है, जहां प्रेमिका को दूसरे युवक से बात करते देख प्रेमी इतना नाराज हो गया कि उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

    पढ़िये पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर पुलिस से जुड़ा है. आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे तलाश कर हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक कीपैड मोबाइल, एक मंगलसूत्र, एक एंड्रॉयड मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए गए है.

    5 मई की है पूरी वारदात 

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बोधरवा मैनागढ़ निवासी राजधारी यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के पास स्थित एक पापड़ फैक्ट्री में काम करता था.पुलिस के अनुसार, 5 मई की रात आरोपी ने गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर महिला की हत्या कर शव फेंक दिया था.अगले दिन 6 मई को पुलिस ने शव बरामद किया और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी, जिसके बाद उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया.



    Related News