देवघर: नाबालिग की उसके ही घर में चाकू गोदकर ह'त्या, जानें पूरा मामला

    देवघर: नाबालिग की उसके ही घर में चाकू गोदकर ह'त्या, जानें पूरा मामला

    देवघर(DEOGHAR):  जिला से रविवार की रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. देवघर के सारठ थाना अंतर्गत जरकाही गांव में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने घर में था, वो रात का खाना खाकर सोने गया था. युवक को उसके कमरे में ही अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. इस घटना के थोड़ी देर बाद बगल के कमरे में सो रहे परिजनों को कराहने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में रूम खोला तो देखा कि उसका भाई दर्द से कराह रहा है, जिसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    ये भी पढ़ें:

    सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभाओं में लग रहे पंख, नर्सरी में तैयार हो रहे एक से बढ़कर एक तीरंदाज

    जांच में जुटी पुलिस

    हत्या की जानकारी मिलते गांव में सनसनी फैल गई. वहीं, पुलिस अब हर बिंदू पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.   

    रिपोर्ट: ऋतुराज, देवघर    



    Related News