जमशेदपुर में लॉबी गेट बना क्राइम स्पॉट, बदमाशों ने रेलवेकर्मी पर बरसाई गोलियां, मौत

    जमशेदपुर में लॉबी गेट बना क्राइम स्पॉट, बदमाशों ने रेलवेकर्मी पर बरसाई गोलियां, मौत

    जमशेदपुर(JAMAHEDPUR):जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए.जहां बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे लॉबी गेट के पास रविवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक रेलवे कर्मचारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.गोली लगते ही कर्मचारी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

    गोली लगने से रेलवे कर्मी की मौत

    स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है, जिससे साफ है कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लोको पायलट लॉबी गेट की ओर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.

    मामले की जांच कर रही है पुलिस

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके.जानकारी के मुताबिक मृतक आदित्यपुर का रहने वाला था और जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। वह अपने परिजनों के नाम पर रेलवे से जुड़े ठेके का काम भी करता थाफिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं कह रही है, लेकिन जल्द ही पूरे मामले का खुलासा की बात कह रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News