जमशेदपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, घटना को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, घटना को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): एमजीएम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपराध के घटना को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. बता दें कि दोनों गिरफ्तार अपराधी में एक विश्वजीत सिंह उर्फ़ रॉकी, दूसरा राहुल सिंह उर्फ़ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों के पास से तीन हथियार बरामद किया हैं. जिसमें दो देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है. साथ ही दोनों के पास से एक बाइक भी जब्त की गईं है.

    एसएसपी कुशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 

    एसएसपी कुशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो अपराधी एक स्कूल के पास घूमते नजर आ रहें है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. वहीं पूछताछ मे पता चला कि पूर्व मे भी इन दोनों ने आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया है. फायरिंग, डरना धमकाना, छीनतई जैसे मामलों ने जेल भी जा चुके है. उन्होंने कहा कि यह लोग शहर मे नया गैंग बनाने के फिराक मे थे. मगर पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 



    Related News