चाईबासा में लगातार दूसरे दिन IED ब्लास्ट, तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    चाईबासा में लगातार दूसरे दिन IED ब्लास्ट, तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    चाईबासा(CHAIBASA): चाईबासा के टोंटो में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. आज यानी गुरुवार को भी आईईडी ब्लास्ट होने की वजह से 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. सभी घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक जवान की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है. आपको बता दें कि बीते कल भी चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 6 जवान घायल हो गए थे जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था.

    घायल तीनों जवान के नाम

    1. संतोष सिंह
    2. सौरव कुमार
    3. अमरेस सिंह

    बुधवार को छह जवान हुए थे घायल 

    बता दें कि बीते कल यानी बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था, जिसमें छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था. जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में निकले हुए थे, इसी दौरान विस्फोट हुआ है. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय को जानकारी मिलते ही तुरंत चॉपर भेजकर सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news