बरवाअड्डा में बंद घर में मिला पुजारी का श'व, जांच में जुटी पुलिस


धनबाद (DHANBAD): बरवाअड्डा के मुर्राडीह आमटांड़ के समीप एक बंद घर से मुक्तेश्वर पांडेय (55 वर्ष) का शव मिलने से पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर आसपास से भारी संख्या में लोग पहुंच गए. इसकी सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की.
घटना की सूचना परिजनों को दी गई. पुलिस को मुक्तेश्वर पांडेय के एक परिचित ने बताया कि वह जमुई के सिकंदरा कुमार गांव के रहने वाले थे. बरवाअड्डा में पूजा पाठ कराते थे. कुछ माह पहले ही जमीन खरीद कर मकान बनाकर रह रहे थे, मंगलवार की रात आठ बजे भोजन लेकर मुर्राडीह के लिए निकले थे. घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद
4+