लोहरदगा(LOHARDAGA): जिले के कैरो थाना क्षेत्र निवासी दृष्टिहीन वृद्धा का शव कुएं से बरामद हुआ. वहीं, पूरे मामले को लेकर परिवार के सदस्यों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहीर की. परिवार के सदस्य का कहना है कि एक जनवरी को गांव के कुछ युवकों ने पहले शराब पीया और फिर पार्टी मनाने के नाम पर दृष्टिहीन वृद्धा को अपने साथ जबरदस्ती ले गए.
वृद्धा बचपन से थी दृष्टिहीन
जिसके बाद से ही वृद्धा लापता हो गई थी और आज कुएं से शव मिलने के बाद कैरो थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वृद्धा बचपन से दृष्टिहीन थी, जिस वजह से उसका शादी नहीं हो पाया था, वृद्धा जीति उरांव, पिता- बिरवा उरांव कैरो थाना क्षेत्र बाघी घाघरी निवासी थी.
रिपोर्ट : गौतम लेलिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

