लव जिहाद मामला! साजन बने रब्बानी ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, भेद खुलने पर लड़की को कुएं में फेंका

    लव जिहाद मामला! साजन बने रब्बानी ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, भेद खुलने पर लड़की को कुएं में फेंका

     लोहरदगा(LOHARDAGA): झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक दूसरे समुदाय के युवक ने अपना धर्म छुपा कर नाबालिग लड़की से दोस्ती की. प्यार का ढोंग रचाया. उसका यौन शोषण किया और जब उसकी पोल खुली तो उसने लड़की को कुएं में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की. लोग इसे लव जिहाद का मामला बता रहे हैं. लड़की किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची. परिवार वालों को सारी बात बताई. समाज के लोग भी इसकी मदद को आगे आए. अब आरोपी सलाखों के पीछे हैं.

    आरोपी ने अपना नाम साजन बताया था

    लोहरदगा जिले की 17 वर्षीया नाबालिग के पास 6 महीने पहले एक अनजान युवक का कॉल आया. उसने इसे अपना नाम साजन उरांव बताया. मीठी-मीठी बातों के जाल में उसे फंसाया. दोस्ती की बात कह कर वह अक्सर फोन करने लगा. लड़की भी उसके झांसे में आ गई. प्यार का वास्ता देकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. इसी बीच लड़की को उसका असली नाम पता चल गया। कि उसके आशिक का असली नाम साजन उरांव नहीं बल्कि रब्बानी अंसारी है. तब लड़की ने विरोध जताना शुरू कर दिया. इस बीच आरोपी लड़के ने उसके साथ अंतरंग वीडियो भी बना लिया था, जिसे उसने वायरल कर दिया. लड़की को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसे कुएं में धकेल दिया. उसने उसे ऊपर से पत्थर भी मारा. लड़की की खुशकिस्मती थी कि उसकी जान बच गई.  

    आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

    इस मामले के बारे में लोहरदगा के डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 26/ 2022 में भादवि की धारा 376, 427, 379, 417, 307 और सिक्स पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. इधर, इस घटना से हिंदू सनातन संगठनों में काफी आक्रोश है. धर्म और नाम छुपा कर समाज की लड़कियों को झांसे में लेने और उनका यौन शोषण कर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news