BREAKING : रिंग रोड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    BREAKING : रिंग रोड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस ने झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. हालांकि मृत युवक की पहचान नहीं की गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नामकुम स्थित रिंग रोड के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति गिरा हुआ देखा गया था. जिसके बाद आस-पास के लोगों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया की काले ट्रैक सूट पहले व्यक्ति का शव झाड़ियों में गिरा हुआ है. जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं की गई है.

    जांच में जुटी पुलिस

    जानकारी देते हुए नामकुम पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्य से यह घटना हत्या का लग रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी. वहीं पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए रांची औऱ आसपास के थानों में मृतक का फोटो भेज दिया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news